ला रेसीडेंसीया के जितने भी Whatsapp , facebook के groups बने हैं उनमे 90% लोग सिर्फ ये जानना चाहते हैं की सुप्रीम कोर्ट मे जो केस दायर है उसका क्या हो रहा है। यह केस चालू है या बंद हो गया । सबका हो गया तो ला रेसीडेंसीया का क्यों नहीं हुआ । अगली तारीख कब है,आदि आदि । इस केस का हाल आप मेरे द्वारा यहाँ बताए जा रहे तरीके से , बहुत कुछ खुद जान सकते हैं। इस केस के अंदर कितने लोगों द्वारा दायर मामले एक साथ चल रहे हैं, ये आप खुद देख सकते हैं । इस केस मे अबतक किन लोगों को क्या लाभ मिला है आप खुद देख सकते हैं यह सब जानने के बाद आप खुद ही यह तय कर सकते हैं की हमने अभी तक क्या नहीं किया जिसके कारण हमारा नंबर अभी तक नहीं आया । मैं तो सिर्फ इतना समझ पाया हूँ की आपका काम कोई दूसरा नहीं करने जा रहा है ।बिल्डर तो बिल्कुल नहीं । जो केस चल रहा है उसके लाभार्थी आप अपने आप बन जाएंगे , इसकी संभावना बहुत कम है .इसलिए, आपको इस केस को समझना है, जानना है और अपनी रणनीति बनाकर फौरन ही अपने लिए कुछ करना है .या तो अकेले या कुछ लोगों को अपने साथ लेकर फौरन ही...