LR 15 : आम्रपाली केस का हाल घर बैठे कैसे जानें ?
ला रेसीडेंसीया के जितने भी Whatsapp , facebook के groups बने हैं उनमे 90% लोग सिर्फ ये जानना चाहते हैं की सुप्रीम कोर्ट मे जो केस दायर है उसका क्या हो रहा है। यह केस चालू है या बंद हो गया । सबका हो गया तो ला रेसीडेंसीया का क्यों नहीं हुआ । अगली तारीख कब है,आदि आदि ।
इस केस का हाल आप मेरे द्वारा यहाँ बताए जा रहे तरीके से , बहुत कुछ खुद जान सकते हैं।
इस केस के अंदर कितने लोगों द्वारा दायर मामले एक साथ चल रहे हैं, ये आप खुद देख सकते हैं ।
इस केस मे अबतक किन लोगों को क्या लाभ मिला है आप खुद देख सकते हैं
यह सब जानने के बाद आप खुद ही यह तय कर सकते हैं की हमने अभी तक क्या नहीं किया जिसके कारण हमारा नंबर अभी तक नहीं आया ।
मैं तो सिर्फ इतना समझ पाया हूँ की आपका काम कोई दूसरा नहीं करने जा रहा है ।बिल्डर तो बिल्कुल नहीं । जो केस चल रहा है उसके लाभार्थी आप अपने आप बन जाएंगे , इसकी संभावना बहुत कम है .इसलिए, आपको इस केस को समझना है, जानना है और अपनी रणनीति बनाकर फौरन ही अपने लिए कुछ करना है .या तो अकेले या कुछ लोगों को अपने साथ लेकर फौरन ही सुप्रीम कोर्ट मे एक केस दाखिल करना है जो पहले से चल रहे केसों के साथ जुड़ जाए .
इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाईट पर इस केस के संबंधित जो जानकारी है उसे देखने का तरीका हम आपको बताएंगे , जितना हमें मालूम है ।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाईट का अड्रेस है https://main.sci.gov.in/
इस अड्रेस पर यह होम पेज खुलता है जिसमे अनेक tabs हैं। इनके सहारे आप सुप्रीम कोर्ट मे चल रहे या खत्म हो चुके किसी भी केस का हाल जान सकते हैं ।
किसी केस की जानकारी चाहिए तो सबसे पहले उसका Diary Number जानिए ।
आम्रपाली वाले केस का Diary Number है , 30157 of year 2017
इसे विक्रम चटर्जी व अन्य बनाम भारत सरकार का केस कहा जाता है ।
अगर और accurate बोलें तो इसका नाम है ,
Writ Petition (Civil) No.940/2017 BIKRAM CHATTERJI & ORS. Petitioner(s) VERSUS UNION OF INDIA & ORS. Respondent(s) .
यह Writ Petition सुप्रीम कोर्ट मे 4-10-2017 को file हुआ .इस पिटीशन की पहली सुनवाई 6 अक्टूबर को की गई ।
आगे क्या हुआ ये आप स्वयं ढूंढ ले, इसके लिए मैं आपको इस वेबसाईट पर स्टेप बाई स्टेप ले चलता हूँ ।
https://main.sci.gov.in/ पर जाकर होम पेक खोलें जो ऐसा दिखेगा
इसमे एक साथ बहुत सारी चीजें दी हुई हैं और एक ही चीज ढूँढने के कई रास्ते दिए हैं । आप सोचने लगते हैं की शुरू कहाँ से करें । आप सबसे पहले click करें Case Status पर ।
एक नया पेज आएगा जिसमे आपके केस को आप किस नंबर से ढूँढना चाहते हैं, Diary Number, Case Number,Prty name आदि विकल्प मिलेंगे ।
आपको Diary Number पर क्लिक करके जो फोरम ये उसमे डायरी नंबर के बॉक्स मे 30157 और Year के बॉक्स मे 2017 भर देना है ।
अब आपका काम हो गया । सारी जानकारी आपके सामने लिकर ये पेज हाजिर होगा :
Case Status ( जिसमे case का वर्तमान विवरण होता है )के अंतर्गत सबसे पहले केस का परिचय होता है
इस केस में विक्रम चटर्जी पक्ष में कुल १०७ लोग थे जिनके नाम पते केस स्टेटस में लिखे हैं .इनमे से पहले का नाम पता इस प्रकार है
BIKRAM CHATTERJI S/D/W/Thru:- S.K. CHATTERJI
F-59, FIRST FLOOR, SOUTH CITY 2, SECTOR 49, GURGAON , DISTRICT: GURGAON ,GURGAON , HARYANA
पर ये लोग किस प्रोजेक्ट के थे और इनका टावर नंबर क्या था यह नहीं लिखा है .पर प्रतिवादियो की लिस्ट में केवल सिलिकॉन वैली और CENTURIAN पार्क का नाम था इससे जाहिर होता है के ये लोग इन्ही प्रोजेक्टों के रहे होंगे . बाद में ,कई केस आपस में जोड़ दिए गए और जैसा की मैंने दुसरे पोस्ट में लिखा है इस केस से प्रभावित 6000 लोगों की लिस्ट अधिवक्ता लाहोटी जी ने कोर्ट को सौपी है
प्रतिवादी पक्ष में 10 लोग थे जिनमे भारत सरकार , राज्य सरकार, बिल्डर, बैंक आदि थे .
केस स्टेटस में जहां Case Details खतम होता है, वहाँ कुछ नई चीजों के लिंक्स हैं , जो इस तरह दिखते है
इनमे से निम्नलिखित मुख्य हैं :
Judgements/ Orders
इसमे इसमें शुरू से आज तक इस केस में जारी सभी डेली ऑर्डर्स और judgement के links हैं जो इस प्रकार हैं ( इनपर click करने से उस दिन का डेली आर्डर या जजमेंट हो भी हुआ हो उसकी कॉपी दिखती है )
इस केस के लिए ये लिस्ट इस प्रकार आती है
अब आप जान गए कि
यह केस अभी पेंडिंग है
इसकी अगली सुनवाई 19-8-2020 को है
इसकी पहली सुनवाई 6-10-2017 को हुई थी
इसके 13-8-2020 की सुनवाई का विवरण उपलब्ध हो चुका है
2. Interlocutory Applications/documents :
👉Interlocutory Applications/ के मामले में, इसमें शुरू से आज तक इस केस में दायर सभी iIntervention /Impleadment applications की list , दायर करने वाले का नाम, तिथि और आज का स्टेटस (D या P ) के रूप में दिया है .मेरे हिसाब से D=Disposed, P= Pending
👉Documents के बारे में, इसमें शुरू से आज तक इस केस में दायर सभी वकालतनाम, लेटर्स, जवाब, एफिडेविट ,रिपोर्ट आदि की लिस्ट है . पर उनमें क्या लिखा है,ये नहीं दिया है .
३.Notices : अबतक कोर्ट द्वारा किन लोगों से कब कब certified copy आदि मांगी गयी है उसकी लिस्ट . लेकिन,क्या मांगा गया है ये नहीं लिखा है . अबतक 1153 notices जारी हुई हैं
अब इसी प्रक्रिया से मैं आपके सामने पहली तारीख से आज तक की सभी तारीखों पर हुई घटनाओं और तारीखों के बीच कोर्ट द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त ब्योरा एक एक करके रखूँगा । बहुत जड़ पहली सुनवाई और उसके बाद जारी हुई नोटिस के बारे मे एक पोस्ट लिखूँगा .
नमस्कार 🙏








Comments
Post a Comment